मिट्टी से भरा पावर बैंक थमाकर फेरीवाला रफूचक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एक युवक को फेरी वाले से मोबाइल फोन का पावर बैंक लेना भारी पड़ गया। पावर बैंक से जब युवक ने मोबाइल चार्ज करना चाहा तो मोबाइल चार्ज नहीं हुआ। पावर बैंक को जब खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके अंदर एक छोटी बैटरी और गीली मिट्टी भरी हुई थी। युवक गौरीशंकर बाईपास रोड जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के समीप एक रेस्टोरेंट में काम करता है। गौरीशंकर साहनी पुत्र घनेश साहनी निवासी बिहार के मुताबिक फेरीवाला रेस्टोरेंट में आया, उसने नामी कंपनी का पॉवर बैंक दिखाया। गौरीशंकर ने फेरी वाले से यह पॉवर बैंक 200 रुपये में खरीद लिया।
एक अन्य युवक ने 200 रुपये के हिसाब से 1000 रुपये में फेरीवाले से पांच पॉवर बैंक खरीद लिए। इसके बाद फेरीवाला वहां से चलता बना। गौरीशंकर ने करीब दो घंटे के बाद अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए पॉवर बैंक से जोड़ दिया। करीब आधे घंटे के बाद आकर मोबाइल चेक किया तो देखा, मोबाइल चार्ज तो नहीं हुआ बल्कि जितने प्रतिशत बैटरी थी वह भी गायब हो गई। उसके पॉवर बैैंक को अन्य सहकर्मी के फोन से जोड़ा, तो वहां भी यही स्थिति देखने को मिली। उसने पॉवर बैंक को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके अंदर गीली मिट्टी भरी हुई थी और साथ में एक लावा कंपनी की छोटी बैटरी थी।