{"_id":"5cba272cbdec22143e2c7d35","slug":"11555703596-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 288 पव्वे बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई है।
थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर तीन पानी पुलिया छिद्दरवाला के पास चेकिंग कराई गई। मौके पर पहुंच कर वाहनों की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान एक कार से 288 पव्वे (6 पेटी) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद कार सवार दीपक शर्मा पुत्र स्व. देवदत्त शर्मा निवासी कुंजापुरी कॉलोनी गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश और सूरज कर्णवाल पुत्र ललित कर्णवाल निवासी गली नंबर 10 अमित ग्राम गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।