{"_id":"5c8d5c9abdec222dcc576be1","slug":"111552768154-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष को आपदा उपकरणों के रख रखाव की हिदायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाध्यक्ष को आपदा उपकरणों के रख रखाव की हिदायत
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने थाना मुनिकीरेती की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को आपदा उपकरणों के रख रखाव करने की हिदायत दी। शनिवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने थाने पर रैतिक सलामी लेने के बाद अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान माल खाना रजिस्टर में जिस व्यक्ति को माल सुपुर्द किया गया है, उसका पूर्ण विवरण एवं संबंधित न्यायालय के आदेश का विवरण अंकित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने जल पुलिस से संबंधित संसाधनों का भी जायजा लिया। इस दौरान खराब उपकरणों को ठीक कराने के लिए रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आपदा उपकरणों का निरीक्षण करते हुए उनके रखरखाव की चेतावनी दी। साथ ही लाउड हेलर, टॉर्च आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान सदैव दुरुस्त हालत में रखने को कहा। एसएसपी ने मुनिकीरेती थाने की साफ सफाई पर संतोष जताया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर उत्तम सिंह जिमिवाल, थानाध्यक्ष आरके सकलानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार, ढालवाला चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा, कैलाश गेट चौकी इंचार्ज विकेन्द्र कुुमार आदि मौजूद रहे।