फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Created awareness about preventing zoonotic diseases.

Rishikesh News: पशुजन्य रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया

Tue, 07 Jul 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 07 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about preventing zoonotic diseases.
ऋषिकेश। विश्व जूनोसिस दिवस पर एम्स की ओर से रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जूनोटिक (पशुजन्य) रोगों, उनके संक्रमण के स्रोतों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह ने तकनीकी सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने जूनोटिक रोगों की अवधारणा, संक्रमण के स्रोत और महामारी विज्ञान की जानकारी दी। परियोजना के सह-प्रधान अन्वेषक योगेंद्र प्रताप मथुरिया ने जूनोटिक रोगों की रोकथाम के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, पशुओं से सुरक्षित संपर्क और स्वच्छ खाद्य पदार्थों के सेवन पर जोर दिया। नियमित टीकाकरण और पर्यावरणीय स्वच्छता को भी महत्वपूर्ण बताया गया। मथुरिया ने रोगों की शीघ्र पहचान और समय पर रिपोर्टिंग के महत्व को रेखांकित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed