फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Couple arrested with 14 turtles

Rishikesh News: 14 कछुओं के साथ दंपती गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 05 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested with 14 turtles
कछुआ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दंपती: पुलिस - फोटो : credit
वन्य जीवों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी कार में संरक्षित प्रजाति के 14 छोटे-बड़े कछुओं को नजीबाबाद से ऋषिकेश ले जा रहे थे, जिन्हें महंगे दामों पर बेचा जाना था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रायवाला कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे रायवाल पुलिस बाजार क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार को रोका गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जब कार की डिक्की खोली तो एक बोरे में कछुए बरामद हुए।
विज्ञापन


कार में चालक सहित एक महिला सवार थी। पुलिस पूछताछ में दोनों की पहचान बेताब नाथ और बरखा देवी निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती के रूप में हुई। दोनों पति-पत्नी हैं। प्रभारी निरीक्षक खोलिया ने बताया कि दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed