फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corona is no longer big news, take serious ill precaution - AIIMS

कोरोना अब बड़ा खबरा नहीं, गंभीर बीमार एहतियात बरतें - एम्स

Wed, 15 Jun 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Corona is no longer big news, take serious ill precaution - AIIMS
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुताबिक कोरोना अब बड़ा खतरा नहीं है। देश में बड़े पैमाने पर लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। लोगों में हर्ड इम्युनिटी भी विकसित हो गई है। अगर लोग संदिग्ध लक्षण महसूस कर रहे हैं तो सेल्फ आईसोलेशन में ही कुछ समय में स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन

अप्रैल में एम्स के चिकित्सा विशेषज्ञ के हवाले से जून और जुलाई के बीच चौथी लहर आने की आशंका व्यक्त की गई थी। देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ अब जून के अंत तक चौथी लहर आने का दावा कर रहे हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमण के मामले भी एक बार फिर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

एम्स के सोशल आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि चौथी लहर के दौरान अब पहले जैसे हालत नहीं बनेंगे। अगर अचानक कोरोना की जांच बढ़ाई जाती है तो लोगों में भय पैदा होगा। लोग अब भी संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, संक्रमण को मात देकर वह आसानी से ठीक भी हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हर्ड इम्युनिटी और केंद्र सरकार के वैक्सीनेशन अभियान की सफलता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। लोगों को बूस्टर डोज भी लगवानी चाहिए, लेकिन अगर बूस्टर डोज नहीं लगवाते हैं तो भी लग चुकी वैक्सीन संक्रमण के गंभीर लक्षणों से बचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी में अगर सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसे संदिग्ध लक्षण हैं तो उसको सेल्फ आईसोलेट होना चाहिए। पौष्टिक भोजन, फलों के सेवन और हल्की फुल्की मेडिसिन से व्यक्ति घर में ठीक हो जाएगा। किडनी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, एचआईवी और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को पहले की तरह पूूरी एहतियात बरतनी होगी। वैक्सीन संक्रमण से नहीं उसके गंभीर परिणामों से बचाती है, इसलिए स्वयं और आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनें, हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed