{"_id":"61d888fbde74ee7afd6f1974","slug":"corona-do-not-hide-if-you-have-apprehensive-symptoms-get-investigated-immediately-rishikesh-news-drn401063025","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: आशंकित लक्षण है तो छिपाएं नहीं तुरंत कराएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: आशंकित लक्षण है तो छिपाएं नहीं तुरंत कराएं जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं, लेकिन लोग संक्रमण के नए वैरिएंट के साथ पिछले वैरिएंट से भी संक्रमित हो रहे हैं। दूसरी लहर के दौरान खतरनाक डेल्टा वैरिएंट से बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई, इसलिए अगर आप में कोरोना आशंकित लक्षण हैं तो तुरंत अपनी जांच कराएं।
एसपीएस राजकीय अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुरेश कोठियाल ने कहना कि कोरोना के अल्फा, बीटा, गामा के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट लोगों को अपनी चपेट ले रहा है। नया वैरिएंट दूसरे वैरिएंट्स के मुकाबले अधिक संक्रामक है। नए वैरिएंट के गंभीर लक्षण अभी देखने को नहीं मिल रहे हैं, इसलिए इसको कम घातक माना जा रहा है, लेकिन अल्फा, बीटा और गामा वैरिएंट भी अब तक समाप्त नहीं हुए है।ं लोग ओमिक्रॉन के साथ पिछले वैरिएंट से भी संक्रमित हो रहे हैं। दूसरी लहर के दौरान डेल्टा संक्रमण सबसे अधिक जानलेवा साबित हुआ था। डॉ. सुरेश कोठियाल नें कहा कि अगर कोई व्यक्ति या उसके परिजन में कोरोना आशंकित लक्षण हैं तो वह बिना घबराए सबसे पहले अपनी कोरोना जांच कराएं क्योंकि व्यक्ति ओमिक्रॉन ही नहीं, दूसरे घातक वैरिएंट से भी संक्रमित हो सकता है।
कोरोना वायरस के लक्षण
- बुखार
- खांसी
- थकान
- स्वाद और गंध का पता न चलना
- गले में खराश
- सिरदर्द
- दस्त
- त्वचा पर चकत्ते
- हाथ या पैर की उंगलियों का रंग बदलना
- लाल आंखें, सांस लेने में दिक्कत,
- बोलने में असमर्थता
- सीने में दर्द
- सोचने समझने की शक्ति क्षीण होना।