फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corona breaks back the transport business

कोरोना ने तोड़ दी परिवहन व्यवसाय की कमर

Tue, 25 Aug 2020 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Corona breaks back the transport business
विस अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते परिवहन महासंघ के पदाधिकारी - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। वैश्विक कोरोना महामारी के कारण उत्तराखंड परिवहन कारोबार को हुई आर्थिक हानि से उबारने के संबंध में आज संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के नेतृत्व में परिवहन व्यवसायियों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को तीन सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

परिवहन व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के माध्यम से बैराज स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिसमें कोविड-19 के कारण प्रदेश में पर्यटन और परिवहन व्यवसाय पर सबसे ज्यादा असर की बात करते हुए कहा गया कि उनकी स्थिति बद से बदतर होती जा रही है जिससे परिवार का पालन पोषण करना आज के समय में मुश्किल हो गया है। परिवहन व्यवसायियों द्वारा सरकार से इस स्थिति से उबरने के लिए ऐसी ठोस नीति बनाए जाने का अनुरोध किया गया है, जिससे वाहन स्वामी वापस मुख्यधारा से जुड़कर अपना जीवन निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि सरकार द्वारा वाहन स्वामियों का 3 माह का ही टैक्स माफ किया गया व चालक एवं परिचालकों को एक-एक हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई जो कि नाकाफी है। परिवहन व्यवसायियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को दिए गए ज्ञापन में 3 सूत्रीय मांग रखी गई। इस अवसर पर संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुधीर राय ने कमर्शियल वाहनों के समस्त चालक परिचालकों को कम से कम 10 से 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने, समस्त कमर्शियल वाहनों का टैक्स कम से कम 2 वर्ष के लिए माफ किए जाने एवं वर्तमान वर्ष 2020 को शून्य सत्र घोषित कर 31 मार्च 2020 से पूर्व पंजीकृत सभी कमर्शियल वाहनों की आयु सीमा 2 वर्ष के लिए बढ़ाने की मांग की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने परिवहन व्यवसायियों की 3 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा। साथ ही परिवहन से जुड़े सभी लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा वार्ता कर समस्या का समाधान निकालेंगे। इस अवसर पर संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुधीर राय, विक्रम टेंपो महासंघ के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, टीजीएमओ के उपाध्यक्ष प्यार सिंह गुनसोला, नवीन चंद रमोला, रूपकुंड पर्यटन विकास के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, विजय पाल सिंह रावत, भगवान सिंह राणा, विक्रम ऑटो यूनियन के अध्यक्ष फेरू जगवानी, ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हेमंत डंग, करण सिंह पवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed