फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Construction of bridge should be expedited: comprehensible

कैबिनेट मंत्री ने किया निर्माणाधीन जानकी पुल का निरीक्षण

Sat, 01 Aug 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge should be expedited: comprehensible
जानकी पुल का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मुनिकीरेती के पूर्णानंद घाट में निर्माणाधीन जानकी पुल का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पुल की गुणवत्ता और यहां चल रहे काम का औचक निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र ही पुल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वयं जानकी पुल के ऊपर चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता मौहम्मद आरिफ खान ने बताया कि पुल में दोनों ओर से दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए 1.2मीटर और पैदल के लिए 1.5 मीटर की दूरी रखी गई है। उन्होंने बताया कि पुल की मजबूती परखने के लिए उसके ऊपर चौपहिया वाहन चलाया जा चुका है। पुल के निर्माण पर कैबिनेट मंत्री ने संतोष जताया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र ही पुल का निर्माण पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, विक्रम यूनियन सचिव प्रवीन नौटियाल, जगवीर नेगी, सचिन रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

बदले की भावना से बढ़ाया पुल का बजट
जानकी पुल की कीमत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत में बदले की भावना होने के कारण बड़ी है। शुक्रवार को पुल का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 17 मार्च 2016 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने जानकी पुल का निर्माण कार्य रोकने का कार्य किया। जिसके बाद 2017 में वह सरकार मेें आए और पुल के निर्माण को स्वीकृति दी। मगर उस दौरान पुल का बजट काफी बढ़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तपोवन तक बनेंगे घाट
मुनिकीरेती में चल रहे घाटों के निर्माण कार्य का भी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों के निर्माण पर संतोष जताया। कहा कि यहां आने वाले यात्री घाटों में बैठकर, टहलकर सुकून प्राप्त कर सकेंगे। बताया कि जल्द ही तपोवन तक गंगा किनारे घाट बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। इससे ऋषिकेश तक तपोवन पर्यटक गंगा किनारे का सुखद अनुभव ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि यहां व्यापार को बढ़ावा देने के लिए घाटों को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed