फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Conservation and Promotion of Water: Chidanand Muni

जल का हो संरक्षण और संवर्धन: चिदानंद मुनि

Tue, 20 Aug 2019 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Conservation and Promotion of Water: Chidanand Muni
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात करते स्वामी चिदानंद सरस्वती - फोटो : RISHIKESH
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जल सचिव भारत सरकार परमेश्वरण अय्यर से मुलाकात की। वार्ता में चिदानंद मुनि ने जल के संरक्षण और संर्वधन पर जोर दिया। वार्ता में विशेष रूप से जल के प्रति लोगों को जागृत करने, संचार माध्यमों से जल संचयन और संरक्षण के लिए लोगों को प्रतिबद्ध करने तथा शिक्षा के माध्यम से जल के महत्व को समझाने पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान चिदानंद मुनि ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को जल चेतना, जन चेतना विषय पर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे जल जागरण की यात्रा का शुभारंभ हो सकेगा। जल चेतना के लिए गंगा के तट पर बसे राज्यों के प्रमुख शहरों ऋषिकेश, हरिद्वार, वाराणसी और अन्य स्थानों पर गंगा म्यूजियम बनाए जाएं। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को गंगा के बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके। पर्यटक यहां से जल संरक्षण का संदेश लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed