फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Consensus reached on sale of firecrackers in Vikasnagar

Rishikesh News: पटाखा बिक्री विकासनगर के बाजार में किए जाने पर बनी सहमति

Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on sale of firecrackers in Vikasnagar
पटाखा बाजार लगाए जाने के लिए सनातन धर्म मंदिर में पटाखा व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। बैठक में पटाखा व्यापारियों की चिंताओं को देखते हुए पूर्व की भांति पटाखा बिक्री विकासनगर के बाजार में किए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने प्रशासन से निवेदन किया है कि पूर्व की भांति पटाखे की बिक्री बाजार में ही हो। अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पटाखा बिक्री का लाइसेंस तहसील प्रशासन स्तर से जारी होता है। उन्होंने प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा कि जो नियम उत्तराखंड में लागू होंगे वही नियम विकासनगर में भी लागू किए जाएं। यह भी निर्णय लिया गया कि जिन ठेलियों के रजिस्ट्रेशन नगर पालिका में हैं, वह ठेलियां बाजार में लगें। अन्य बाहर से आई ठेलियों पर नगरपालिका प्रतिबंध लगाए। ठेलियों और फड़ में सिर्फ सब्जी, फल, रुई और दीये के बिक्री हों। अन्य सामान न बेचा जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने व्यापारियों से निवेदन किया कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के आगे की जगह किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर ना दे। इस मौके पर महामंत्री भारत कालड़ा, सचिन साहू, अशोक कुमार, अंकित कंसल, रोहित टंडन, हिमकर गुप्ता, विक्रम माहेश्वरी, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed