{"_id":"58923ced4f1c1b0f0be80314","slug":"congress-rebels-left-the-field-vijaypal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के बागी विजयपाल ने छोड़ा मैदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के बागी विजयपाल ने छोड़ा मैदान
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले 12 प्रत्याशियों में कांग्रेस के बागी विजयपाल सिंह रावत ने बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया है। यानी कि अब चुनावी मैदान में 11 उम्मीदवार रह गए हैं। निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार तिवारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी रेखा आर्य सुबह से ही कुर्सी पर डटे रहे।
विज्ञापन
दोपहर करीब 1:15 बजे कांग्रेस के बागी विजयपाल सिंह रावत तीन समर्थकों के साथ पहुंचे। पीछे से कांग्रेस प्रत्याशी राजपाल खरोला भी पहुंच गए। विजय पाल सिंह रावत ने खरोला के समर्थन में चुनाव से नाम वापस लेने की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा ऋषिकेश से भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, एनसीपी समेत 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन