फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress protested by planting paddy in the pits

कांग्रेस ने गड्ढों में धान की रोपाई कर जताया विरोध

Thu, 23 Jul 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress protested by planting paddy in the pits
वीरपुर खुर्द में तालाब बनी सड़क पर धान के पौधे रोपकर विरोध जताते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। वीरपुर खुर्द में तालाब बनीं सड़कों की चपेट में आकर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन, इस मार्ग की जिम्मेदार विभाग सुध लेने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोग कई बार मामले को उठा चुके हैं। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां बने गड्ढों में धान के पौधे रोपकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

दरअसल, नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत करीब डेढ़ साल से यहां सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। नमामि गंगे की ओर से सीवर लाइन तो बिछा दी गई। सडक़ों की कटिंग का काम लोनिवि और लोनिवि एनएच खंड और सिंचाई विभाग को दिया गया है। सडक़ों की स्थिति सुधारने के लिए इन विभागों को नमामि गंगे की ओर से 15 करोड़ रुपये बांटे गए हैं। मगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी रोड तालाब में तब्दील हो गई है। स्थिति यह है कि दोपहिया वाहन सवारों को तालाब के अंदर सड़क ढूंढ़नी पड़ रही है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व सचिव दीपक जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। तालाब बनी सड़क पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने यहां धान के पौधे तक रोप डाले। विरोध करने वालों में प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, जयपाल बिट्टूू, सरोज देवराड़ी, नीरज चौहान, राजेश गोयल, गौतम नौटियाल, हरिराम वर्मा, इमरान सैफी, सीताराम सेमवाल, जगदंबा रतूड़ी, दाताराम नौटियाल, गोविंद सरीर, सुनील, जगतपाल रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed