फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress opposed the case filed against the leader from Gandhigiri

कांग्रेस ने गांधीगिरी से किया नेता पर दर्ज मुकदमे का विरोध

Thu, 22 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congress opposed the case filed against the leader from Gandhigiri
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन से कोतवाली तक रैली निकालते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। महानगर कांग्रेस ने गांधीगिरी से सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ के मामले में एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला पर दर्ज मुकदमे का विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर ऊर्जा निगम, पुलिस और क्षेत्रीय विधायक को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना जांच के मुकदमा दर्ज करने पर कड़ा एतराज जताया। वहीं क्षेत्रीय विधायक और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस ने बुधवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला पर दर्ज मुकदमे को लेकर बैठक की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक के दबाव में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दी। कार्यकर्ताओं ने कहा पुलिस ने भी बिना जांच पड़ताल के कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज क दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कोतवाली में पहुंचे। यहां कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ कर रघुपति राघव राजा राम भजन गाने लगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओें को संबोधित करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज करवा कर उत्तराखंड की छवि धूमिल कर रही है। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि भाजपा अब निचले स्तर की राजनीति पर उतर आई है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने कृत्यों के लिए जनता से हार का करारा जबाव मिलेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि अब भाजपा को आइना दिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि शोषित जनता की आवाज को बुलंद कर कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की विदाई का रास्ता तैयार करेंगे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीओ डीसी ढौंडियाल से मिले। कार्यकर्ताओं ने सीओ को बताया कि ऊर्जा निगम को पहले कांग्रेस नेता को बोर्ड हटानेे के लिए नोटिस देना चाहिए था। पुलिस को भी ऊर्जा निगम से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करनी चाहिए थी। लेकिन बिना जांच पड़ताल के मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने सड़क पर गड्ढ़े खोदने और बिजली के तारों को खुला छोड़ने पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ पुलिस का शिकायत दी। वहीं हाइटेंशन लाइन के बिजली के पोलों पर होर्डिंग लगाने पर क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ डीसी ढौडियाल ने कार्यकर्ताओं ने 48 घंटे में मामले की जांच का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव ललन राजभर, महिला कांग्रेस के सचिव मधु जोशी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह पंवार, ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव नवीन चंद रमोला, पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, विजय पाल सिंह रावत, विमला रावत, यतेंद्र बिजलवाण, देवेंद्र प्रजापति, राकेश मियां, चंद्रकांता जोशी, दीपक जाटव आदि थे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अम्बरीष कुमार श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता की आत्मशांति के लिए दो मिनत का मौन भी धारण किया।

  कोतवाली परिसर में पुलिस से नोक झोक करते कांग्रेसी।

कोतवाली परिसर में पुलिस से नोक झोक करते कांग्रेसी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed