फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress opposed increasing electricity rates

Rishikesh News: बिजली की दरें बढ़ाने का कांग्रेस ने विरोध किया

Wed, 01 May 2024 04:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Congress opposed increasing electricity rates

विज्ञापन
बिजली की दरों में वृद्धि किए जाने पर महानगर कांग्रेस ने विरोध में जताते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी के माध्यम से ज्ञापन भेजते हुए जनहित में बढ़ी हुई दरें वापस लिए जाने की मांग की है।

मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद उत्तराखंड में विद्युत दरों में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। ऊर्जा प्रदेश के गरीब और मध्यम वर्गीय जनता पर यह आर्थिक बोझ बढ़ाएगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और मदन मोहन शर्मा ने कहा कि सरकार का यह निर्णय प्रदेश की जनता के साथ धोखा और छलावा है।
विज्ञापन




कहा कि प्रदेश की जनता ने विकास और सुशासन के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार को मौका दिया है। लेकिन भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर लगातार महंगाई का बोझ लाद रही है। कार्यकर्ता ने विरोध करते हुए बिजली दरों की दृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर बैसाख सिंह पयाल, ऋषि सिंघल, राहुल रावत, रुकम पोखरियाल, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, रविंद्र भारद्वाज, राजेश शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed