फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   congress ne kiya nash, bjp karegi vikas

कांग्रेस ने किया पतन, भाजपा करेगी प्रदेश का विकास

Mon, 05 Sep 2016 01:33 AM IST
डोईवाला।
डोईवाला। Updated Mon, 05 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
congress ne kiya nash, bjp karegi vikas
भाजपा की पर्दाफाश रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गैर भाजपा विधायकों वाली विधानसभाओं में पर्दाफाश रैली के क्रम में रविवार को डोईवाला विधानसभा में रैली का आयोजन हुआ। इसमें कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों पर सवाल खड़े किए गए और कहा गया कि सरकार की नीतियों से प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन


दुपहिया वाहनों की रैली नमामि गंगे के राष्ट्रीय संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में विभिन्न क्षेत्रों से होकर ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में जाकर विशाल जनसभा में तब्दील हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड का विकास ठप होने पर कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि बलिदानों के राज्य उत्तराखंड को भ्रष्टाचार ने दिशाविहीन कर दिया है। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पतन होना तय हो गया है।
विज्ञापन

रैली संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने डोईवाला विधानसभाओं की समस्याओं को गिनाया। कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं के अलावा स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण में सरकार जनता को छल रही है। कहा कि भाजपा शासन में ही प्रदेश विकास कर सकता है। जनसभा में प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, करन वोहरा, संजीव सैनी, दिगंबर नेगी, बृजभूषण गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, नगीना रानी, रामेश्वर लोधी, संजय सिंह ठाकुर, धीरेंद्र पंवार, मूलचंद सिल्सवाल, प्रमोद कपरूवाण, राजेंद्र तड़ियाल, कोमल कन्नौजिया, शैलेंद्र कौर, आशा कोठारी, सुशील जायसवाल और सुबोध जायसवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed