फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress burnt the effigy of the state government

खस्ताहाल मार्ग और नक्शा पास नहीं होने पर फूंका प्रदेश सरकार का पूतला

Tue, 20 Jul 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the state government
नथुवाला में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी । - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। कांग्रेस राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में खस्ताहाल मार्ग और एमडीडीए द्वारा नक्शा पास नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर प्रदेश सरकार का पुतला फुंका, कहा कि सरकार जनसमस्याओं की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन

नथुवावाला में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने नत्थनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सचिन उनियाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सरकार और जिम्मेदार नुमांइदों की अनदेखी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कांग्रेस समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष सचिन उनियाल ने बताया कि एमडीडीए द्वारा नक्शा पास नहीं करने और क्षेत्र के खस्ताहाल मार्गों को लेकर बैठक के बाद पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपरूवाण शास्त्री, सुनील थपलियाल, नीरज भण्डारी, राहुल सैनी, आरिफ अली, गौरव सेमवाल, रवि डबराल, गोविंद सिंह, जीतराम, सुखदेव, सुंदरलाल, मोनिका उनियाल, मीना डोभाल, मालती आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed