{"_id":"695d14419a9d386eaf008061","slug":"complaints-pile-up-at-the-multipurpose-camp-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-136409-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बहुउद्देशीय शिविर में शिकायतों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बहुउद्देशीय शिविर में शिकायतों का अंबार
विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में लगे स्टॉल का निरीक्षण करते विधायक और एसडीएम। स्रोत आयोजक।
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। खदरी खड़कमाफ में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में शिकायतों का अंबार लगा रहा। एसडीएम योगेश मेहरा की मौजूदगी में आयोजित शिविर में करीब 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सिंचाई, लघु सिंचाई और वन विभाग से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। प्रशासन ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
खदरी खड़कमाफ में जन-जन के द्वार, जन-जन की सरकार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। क्षेत्र में बढ़ रहे भालू, हाथी सहित अन्य वन्य जीवों की आवाजाही के दृष्टिगत वन विभाग को सतत मॉनिटरिंग और गश्त बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
शिविर के बाद प्रशासनिक टीम की ओर से गढीमयचक का स्थलीय भ्रमण किया गया, जहां सामुदायिक भवन, मनरेगा से हो रहें निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मधु भट्ट, सुरेंद्र मोघा आदि मौजूद रहे।
-- -
सड़क पर बिना ढके रेत से लदे ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग
पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान ने सड़क पर बिना ढके रेत से लदे हुए ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग उठाई। कहा कि खुले हुए रेत भरे ट्रक और डंपर न केवल सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बल्कि इनके आवागमन से वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी होती है। यदि दो सप्ताह के भीतर रेत ले जाने वाले वाहनों को तिरपाल से ढक कर ले जाने के लिए नहीं कहा गया तो जनप्रतिनिधि स्वयं ऐसे वाहनों को सड़कों पर उतरने से रोकेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में आधार कार्ड शिविर लगाने की भी मांग की।