फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Combined survey of disputed land of trunking ground to be held in January

जनवरी में होगा ट्रंचिंग ग्राउंड की विवादित भूमि का संयुक्त सर्वे

Fri, 27 Dec 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Combined survey of disputed land of trunking ground to be held in January
स्वर्गाश्रम ट्रचिंग ग्राउंड में राजस्व नक्शे का निरीक्षण करते जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल। - फोटो : RISHIKESH
स्वर्गाश्रम ट्रंचिंग ग्राउंड की विवादित भूमि का जिलाधिकारी पौड़ी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने नगर पंचायत को पुन: ट्रंचिंग ग्राउंड का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वन विभाग को ट्रचिंग ग्राउंड और वन भूमि के बीच सीमांकन करने के लिए कहा है। वन विभाग के अनुसार यहां मुनारे न होने के कारण वन भूूमि का सीमांकन करने मेें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर वन और राजस्व विभाग ने जनवरी के प्रथम सप्ताह में यहां संयुक्त सर्वे करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बीते दिनों नगर पंचायत स्वर्गाश्रम, जौंक के ट्रचिंग ग्राउंड में कूड़ा एकत्र होने पर वन विभाग के अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। साथ ही आला अधिकारियों ने पंचायत के अधिशासी अधिकारी को यहां से तत्काल कूड़ा हटाने के निर्देश भी दिए थे। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी पौड़ी धीरज गर्ब्याल ने ट्रचिंग ग्राउंड भूमि और राजस्व विभाग के नक्शे का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़ को ट्रचिंग ग्राउंड की भूमि का प्रस्ताव पुन: भेजने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के रेंज अधिकारी धीर सिंह को यहां पर वन और राजस्व विभाग की ट्रंचिंग ग्राउंड भूमि पर सीमांकन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस पर रेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में यहां पर बनाए सभी मुनारे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस कारण यहां का सीमांकन करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यालय से वर्ष 1938 का बंदोबस्त रिकार्ड मंगवाया गया है। उसके आधार पर ही यहां सीमांकन किया जा सकेगा। इसके बाद राजस्व और वन विभाग जनवरी के प्रथम सप्ताह में यहां का संयुक्त सर्वे करेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम, जौंक के अध्यक्ष माधव अग्रवाल, उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, सभासद जितेंद्र धाकड़, नवीन राणा, शिवचंद राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed