फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CM and MLAs of the key battles

सीएम और विधायक में अहम की लड़ाई

Tue, 20 Sep 2016 01:31 AM IST
doiwala
doiwala Updated Tue, 20 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
CM and MLAs of the key battles
डॉ. हरक सिंह रावत - फोटो : file photo

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोलते हुए कहा कि स्थानीय विधायक हीरा सिंह बिष्ट और सीएम की लड़ाई के चलते डोईवाला विधानसभा का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सीएम ने स्थानीय लोगों से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हाईकमान आदेश देगा तो वह डोईवाला से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

विज्ञापन


सोमवार को डोईवाला पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखे। कहा कि राज्य भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि हरीश रावत सरकार जनता के बीच अपना भरोसा खो चुकी है। राज्य सरकार युवा, महिला और कर्मचारी विरोधी है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बाढ़ आपदा क्षेत्रों की यथावत स्थिति और जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को बर्बाद होने पर भी सरकार की चुप्पी समझ से परे है।
विज्ञापन


हरक सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने डोईवाला से तैयारी की थी। लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें रुद्रप्रयाग जाना पड़ा। डोईवाला सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने के साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी जिसे भी डोईवाला से उम्मीदवार बनाएगी, उसके प्रचार के लिए वह डोईवाला में रहेंगे। इससे पहले पूर्व मंत्री ने दिवंगत श्रमिक नेता सोम गुप्ता के आवास पर जाकर परिजनों से मिले और शोक संवेदना जताई। इस दौरान, राकेश अग्रवाल, कमल गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम और मेरे बीच कोई मतभेद नहीं
हरक सिंह के आरोप पर विधायक डोईवाला हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री और मेरे बीच किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है। उपचुनाव के बाद डोईवाला का विकास बेहद तेज गति से हुआ है। जनता विकास कार्यों से संतुष्ट है। बिष्ट ने कहा विपक्ष चाहे कुछ भी कहे उन्होंने क्षेत्रीय विकास प्राथमिकता से किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, रानीपोखरी में पॉलिटेक्टिनक कालेज, संपर्क मार्गों का निर्माण समेत करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed