फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Child scientists showed talnt through model

बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल के जरिए दिखाई प्रतिभा

Fri, 07 Feb 2020 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Child scientists showed talnt through model
पुष्पा बढेरा में प्रदशर्नी व मॉडलों का निरीक्षण करते निर्णायक मंडल। - फोटो : RISHIKESH
ढालवाला पुष्पा बढेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल वैज्ञानिकों के मध्य राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें समस्त जनपदों से चयनित हुए कक्षा छह से 10 के छात्रों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, जीएमवीएन उपाध्यक्ष केके सिंघल, निदेशक एससीईआरटी सीमा जौनसारी, अपर निदेशक एससीईआरटी अजय नौटियाल, उपनिदेशक एससीईआरटी राज सिंह रावत व कंचन देवरानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीप्रसाद सेमवाल, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, पंकज उप्रेती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ज्ञान सिंह नेगी ने प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों में छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। इस दौरान राप्रावि ढालवाला, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर चौदह बीघा, लाल बहादुर शास्त्री ढालवाला, हरीचंद कन्या इंटर कॉलेज, राइंका तपोवन, प्रेमानंद जूहा के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के डॉ. नवनीत एवं हिमानी गुलेरी ने छात्र-छात्राओं के मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। अवसर पर जिला समन्वयक विपिन पटवारी, विपिन डोभाल, नरेश पुंडीर, जयेंद्र चमोली, नवनीश, प्रभाकर भट्ट, आशीष, वीरेंद्र गौड, पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुंज बिहारी, कार्यक्रम समन्वयक अलखनाथ दुबे, सीसीआरटी रामाश्रय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed