फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Child scientists showed skills in the exhibition

बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया अपनी प्रदर्शनी का हुनर

Thu, 17 Feb 2022 09:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 09:04 PM IST
विज्ञापन
Child scientists showed skills in the exhibition
जयदेव प्रसाद उमादत्त कुडियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौदहबीघा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित मॉडल तैयार कर उनके प्रयोग, महत्व और पद्धति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नरेंद्रनगर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, राइंका आगर एवं जिला विज्ञान समन्वयक टिहरी गढ़वाल के प्रवक्ता अलख नारायण दुबे, प्रवक्ता रामाश्रय, दीपक तायल और शिशुपाल रावत ने संयुक्त रूप से छात्राओं के विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी रावत और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह नेगी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 11 की प्रतिभा भट्ट ने पास्कल के नियम पर आधारित मॉडल, कक्षा नौ के विकास ने पाइथागोरस नियम, कक्षा 10 की सिमरन नौटियाल और अंजलि बिष्ट ने सोलर पावर इरीगेशन, कक्षा नौ की पिंकी कश्यप ने उत्सर्जन तंत्र के मॉडल तैयार कर उसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, शांतिप्रकाश, कविता नेगी, कविता ध्यानी, रेनू भट्ट, ऊषा, विनिता, अर्चना, नमिता, दीपिका, रंजना, आशा, कृष्णा और तृप्ति आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed