{"_id":"69b08b1574988cd5c403ce3d","slug":"child-dies-after-being-hit-by-an-out-of-control-car-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-918767-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh Accident: बेकाबू कार ने दो साल के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh Accident: बेकाबू कार ने दो साल के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 11 Mar 2026 02:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:50 AM IST
सार
Rishikesh Accident: कार गूलरघाटी में कुछ सवारियों को लेने पहुंची थी। सवारियां लेकर जैसे ही कार सड़क पर पहुंची तो दो साल का बच्चा चपेट में आ गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूलरघाटी-नकरौंदा मार्ग पर स्थित भद्रकाली माता मंदिर के पास एक हृदयविदारक घटना घटी है। यहां एक दो वर्षीय मासूम बच्चा तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार से कुचल जाने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही हर्रावाला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को दुर्घटना हर्रावाला पुलिस चौकी के गूलरघाटी माता भद्रकाली मंदिर के पास हुई। हर्रावाला पुलिस के प्रभारी विजय थपलियाल ने बताया कि दोपहर 12:30 के आसपास एक कार गूलरघाटी में कुछ सवारियों को लेने पहुंची थी।
विज्ञापन
सवारियां लेकर जैसे ही कार सड़क पर पहुंची तो दो साल का बच्चा चपेट में आ गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार से कुचलने से प्रवीण (2) पुत्र रामलाल निवासी हाल निवास गूलरघाटी मूल निवास बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Arjun Murder Case: हत्या में साजिश के आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी, मां ने ही दी थी सुपारी
बताया कि कार चालक को सड़क पर आता बच्चा दिखाई नहीं दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां दिहाड़ी मजदूरी करती है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।