{"_id":"65d1038e22286a257e0cdce4","slug":"chief-forest-conservator-anoop-malik-reached-rishikesh-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-352348-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रमुख वन संरक्षक ने किया बाबा काली कमली लीज भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रमुख वन संरक्षक ने किया बाबा काली कमली लीज भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iदस्तावेजों के जांच के बाद की जाएगी अग्रिम कार्रवाई : अनूप मलिकI
प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक वन विभाग की टीम के साथ ऋषिकेश पहुंचे। वन संरक्षक ने बाबा काली कमली और अन्य संस्थाओं को लीज में दी भूमि का निरीक्षण किया।
शनिवार को अपराह्न तीन बजे प्रमुख वन संरक्षक ऋषिकेश पहुंचे। टीम ने बाबा काली कमली की मंशा देवी फाटक के पास और हरिद्वार रोड स्थित गोशाला वाली भूमि का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद सर्वे टीम ने मानचित्र में अंकित वन विभाग की लीज भूमि को चिह्नित भी किया।
प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने कहा कि क्षेत्र में वन विभाग की जितनी लीज की भूमि है उसका निरीक्षण करने आए थे। निरीक्षण में सभी फिलहाल ठीक है। अब दस्तावेजों के जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल अनूप मलिक, चीफ गढ़वाल नरेश कुमार, वन संरक्षक राजीव धीमान, डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी, एसडीओ स्पर्श काला, रेंजर जीएस धमांदा आदि शामिल रहे।
Iवन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर साधी चुप्पीI
ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों समेत शिवाजी नगर में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण जारी है। अतिक्रमण की सूचना वन विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। वन संरक्षक भी इस मामले में बिना कुछ बोले चले गए।