फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cement laden truck collided with jeep, seven injured, two serious

सीमेंट लदे ट्रक ने जीप में मारी टक्कर, सात घायल, दो गंभीर

Sat, 01 Feb 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cement laden truck collided with jeep, seven injured, two serious
मिस्सरवाला हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त जीप। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। मिस्सरवाला देहरादून जाने वाले हाईवे पर शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक ट्राला ने विपरित दिशा से आ रही एक जीप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद से ट्रक ट्राला का चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार तड़के पांच बजे मिस्सरवाला लच्छीवाला देहरादून हाईवे पर सीमेंट से लदा ट्रक ट्राला देहरादून की ओर जा रहा था। मिस्सरवाला डोईवाला के बीच देहरादून की ओर से आ रही एक सवारी जीप को ट्रक ट्राला ने टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज से आसपास के लोग उठकर सड़क पर आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और जीप में फंसे घायल लोगों को बाहर निकालकर तत्काल जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि हादसे में सुरेंद्र सिंह रावत (65) पुत्र एमएस रावत, केदार सिंह रावत (62) पुत्र आलम सिंह रावत, गब्बर सिंह (58) पुत्र केदार सिंह निवासी दुगली बर्नोली जिला चमोली, राकेश सिंह नेगी (30) पुत्र सोहन सिंह नेगी निवासी कर्णप्रयाग चमोली, जौहर सिंह (52) पुत्र पूर्ण सिंह निवासी चोरसेन चमोली, दलीप सिंह (60) पुत्र भगवान सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल और निशा (15) पुत्री जोत सिंह निवासी जोशीमठ घायल हुए हैं। इनमें निशा और चालक राकेश नेगी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed