फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Case filed against four including husband for abetting suicide

Rishikesh News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा

Fri, 23 Feb 2024 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including husband for abetting suicide
पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में मृतका की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




बीते बुधवार को चांदमारी क्षेत्र निवासी काजल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली थी। काजल यहां अपने परिवार के साथ किराए पर रहती थी। काजल का शव घर के कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला था। बृहस्पतिवार को मृतका की मां शिवी देवी निवासी ग्राम बुघाणी, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल ने मृतका काजल के सास, ससुर, देवर और पति के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिवी देवी ने इन सभी पर काजल का मानसिक रूप से उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका का पति सेना में है, जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है। काजल की शादी 10 साल पहले अनूप कुमार निवासी जमनाखाल पौड़ी के साथ हुई थी। काजल का सात साल का बेटा भी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर पति अनूप कुमार, ससुर दिनेश लाल, सास राखी देवी व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






शांति भंग करने पर किया गिरफ्तार



सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा और हंगामा करने के अलावा आवाजाही करने वाले लोगों से विवाद करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति का शांति भंग में चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान रामगोपाल निवासी झंडौद डोईवाला मूल निवास शेखपुरा कदीम जिला सहरानपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed