{"_id":"585838de4f1c1b774fe3996a","slug":"car-falls-into-ditch-killing-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश/यमकेश्वर।
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
हादसा, पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक में लक्ष्मणझूला-कांडी हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक राज्य आंदोलनकारी, पुलिस कांस्टेबल और पत्रकार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। नीलकंठ चौकी में तैनात कांस्टेबल पीपलकोटी से कार में सवार हुआ था।
विज्ञापन
उसकी ड्यूटी इन दिनों यमकेश्वर तहसील में लगी हुई थी। सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी इंद्र दत्त शर्मा (55) पुत्र गिरिजा दत्त निवासी आमड़ी अपनी कार से लक्ष्मणझूला से यमकेश्वर तहसील मुख्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन
उनके साथ कार में यमकेश्वर के पत्रकार सत्यपाल पयाल (40) पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम कोठार, महिपाल सिंह (52) पुत्र जीत सिंह ग्राम मराल घट्टूगाड, मोहन सिंह बिष्ट (24) पुत्र आनंद सिंह निवासी ग्राम भूमियासार डाडामंडल और पुलिस कांस्टेबल नरेंद्र कुमार चौधरी (35) पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम टिकोला, मंगलौर, जिला हरिद्वार हाल निवासी पुलिस चौकी नीलकंठ, थाना लक्ष्मणझूला सवार थे।
विज्ञापन
उनकी कार लक्ष्मणझूला-कांडी मार्ग पर तुनखाल के पास पहुंची ही थी कि वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।