फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   car accident, one killed

कार दुर्घटना में एक युवक की मौत

Mon, 05 Sep 2016 01:26 AM IST
डोईवाला।
डोईवाला। Updated Mon, 05 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन

थानो-रायपुर-भानियावाला मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। उसका दूसरा साथी घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया है। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। युवकी की मौत से उनके गांव कानरवाला भानियावाला में मातम पसरा हुआ है। ये दोनों युवक देहरादून से अपनी कार में भानियावाला आ रहे थे। थानो-रायपुर मोटर मार्ग पर उनकी कार बडाती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


कार किसी वाहन के टक्कर लगने से दुर्घटनाग्रस्त हुई या फिर सड़क पर स्वयं पलटी यह स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में कानरवाला भानियावाला निवासी तेजश बिष्ट (18) पुत्र दिनेश बिष्ट, भानियावाला निवासी बासु सैनी (18) पुत्र विजेंद्र सैनी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट लाया गया। जहां डाक्टरों ने तेजश बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी अरूण त्यागी ने यह जानकारी दी है। बताया कि बासु की गंभीर स्थिति को देेखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed