फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   business by foreigner

विदेशी पर्यटक बेच रहे धार्मिक किताबें

Sat, 21 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sat, 21 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
business by foreigner
‌विदेशी - फोटो : अमर उजाला

लक्ष्मणझूला शिवचौक पर विदेशी पर्यटक आस्था की आड़ में धार्मिक किताबें बेच रहे है। ये पर्यटक यहां टूरिस्ट वीजा पर आए है और उनका यहां व्यापार करना गैर कानूनी है। स्थानीय व्यापारियों की शिकायत के बाद भी पौड़ी पुलिस प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता। तीर्थाटन और पर्यटन स्थल होने के कारण लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में हजारों तादाद में विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी रहती है।

विज्ञापन


यहां विदेशी पर्यटक टूरिस्ट वीजा पर तीर्थनगरी की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने आते हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसे ही पर्यटक धार्मिक किताबें बेचने का व्यापार कर रहे हैं। उनके इस तरह के व्यापार से स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय चौपट हो रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


व्यवसाय को बिजनेस वीजा जरूरी
लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि यदि कोई विदेशी पर्यटक टूरिस्ट बीजा पर भारत आता है तो वह घूमने के अलावा यहां किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां संचालित नहीं कर सकता। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए उनके पास बिजनेस वीजा होना आवश्यक है। यदि विदेशी पर्यटक भारत में किसी भी प्रकार की शिक्षा ग्रहण कर रहा है तो उसके पास एजुकेशन वीजा होना जरूरी है। नियम कानूनों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो इसकी गहनता से जांच की जाएगी। और विदेशी पर्यटकों को क्षेत्र में व्यापार करने से रोका जाएगा। - निवेदिता कुकरेती, एसएसपी पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed