{"_id":"58bdbc384f1c1b6d43dc495f","slug":"burglars-off-two-houses-reconstructed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो बंद घरों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो बंद घरों को खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Demo Pic
चोरों ने सोमवार दिनदहाड़े दो बंद पड़े मकानों में सेंधमारी कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन की बात कह रही है।
विज्ञापन
लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के माजरीग्रांट और जौलीग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र के भानियावाला में चोरों ने दो बंद मकानों में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया। माजरीग्रांट आमवाली गली में आर्डिनेंस फैक्ट्री, देहरादून में कार्यरत फतेह सिंह का मकान है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे उनकी पत्नी ऊषा देवी किसी के घर गई थीं।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े छह बजे वापस घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि अलमारी से सोने के जेवरात और करीब बारह हजार रुपये चोरी हुए हैं। ग्राम प्रधान किरन पाल ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
दूसरी वारदात,
जौलीग्रांट पुलिस चौकी के भानियावाला क्षेत्र में हुई। प्राईवेट फैक्ट्री में काम करने वाले बद्रीश कालोनी, भानियावाला के सुरेश गुसाईं और उनकी पत्नी शाम को जब काम से लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा व भीतर रखी अलमारी टूटी मिली। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखा पर्स गायब था और गुल्लक भी टूटे थे। पर्स में सोने की चेन और गुल्लक में करीब तीन चार हजार रुपये थे।