{"_id":"3d4d8bee7be34102ade1f9c500f95e09","slug":"bundle-of-rupees-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में आग लगने से रुपये की गड्डियां राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में आग लगने से रुपये की गड्डियां राख
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे फाटक के पास एक भिखारी की झोपड़ी में आग लगने से बोरे में रखी नोटों की गड्डियां जलकर राख हो गईं। उस समय भिखारी झोपड़ी में मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बाद में घर पहुंचे मानसिक रूप से बीमार भिखारी का कहना था कि बोरे में करीब एक लाख रुपये थे। लेकिन उसे इतने रुपये जलने का कोई मलाल नहीं है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह रेलवे फाटक से गुजर रहे लोग उस समय हैरान हो गए, जब सामने एक भिखारी की झोपड़ी में आग लगने के कारण दस, बीस, सौ, पांच सौ और हजार के कई जले नोट दिखाई दिए। रोजना की तरह रेलवे फाटक के निकट झोपड़ी में रहने वाला मानसिक रूप से बीमार भिखारी रोटी की तलाश में बाहर गया था।
विज्ञापन
इसी बीच उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों को देख मौके पर पहुुंचे लोग हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि अलग, अलग गड्डियों में बांधकर लाखों की रकम जलकर स्वाहा हो गई है। कुछ ही देर में झोपड़ी में आग लगने से नोटों के जलने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग भिखारी दस रुपये से कम भीख नहीं मांगता था।
विज्ञापन