फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Brahmins in pivotal roles in Yamkeshwar and Narendranagar

जातिगत समीकरण ही बनेंगे तीन विधानसभाओं में जीत का आधार

Sat, 12 Feb 2022 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brahmins in pivotal roles in Yamkeshwar and Narendranagar
राजनीतिक दलों के प्रत्याशी विकास के दावों के साथ चुनावी मैदान में उतरने का दम भर रहे हैं, लेकिन धरातल पर यह दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। यमकेश्वर, नरेंद्रनगर और ऋषिकेश में जातिगत समीकरण ही चुनावी रण और जीत का आधार बने हुए हैं। इससे प्रत्याशियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

यमकेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा से रेणू बिष्ट, कांग्रेस से शैलेंद्र रावत और आप से अविरल बिष्ट मैदान हैं। यमकेश्वर क्षेत्र ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र है, इसलिए तीनों दलों ने ठाकुर प्रत्याशी पर ही दांव खेला है। जाहिर सी बात है कि ठाकुर वोटर का मतदान प्रतिशत तीनों ही जगह विभाजित होगा। ऐसे में क्षेत्र में ब्राह्मण वोटरों के हाथों में प्रत्याशी की जीत की चाबी होगी। उधर, नरेंद्रनगर में कांग्रेस और आप ने ठाकुर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में में उतारा है। कांग्रेस से राज्य आंदोलनकारी ओमगोपाल रावत और आप से पुष्पा रावत चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ब्राह्मण प्रत्याशी के तौर पर सुबोध उनियाल के चेहरे पर चुनावी रण में है। यहां भी ठाकुर वोटरों की संख्या अधिक है, इसलिए नरेंद्रनगर में भी ब्राह्मण वोटर ही निर्णायक भूमिका में होंगे। हालांकि क्षेत्र के ब्राह्मण वोटरों ने अभी तक प्रत्याशियों के सामने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। ऋषिकेश विधानसभा में स्थिति कुछ अलग है। यहां ठाकुर, ब्राह्मण और अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग की मिश्रित आबादी है। यही नहीं, ऋषिकेश में पंजाबी, पूर्वांचल और वैश्य समाज का भी बड़ा वोट बैंक है। ऋषिकेश में भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल वैश्य समाज से आते हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, आप प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी और उजपा प्रत्याशी कनक धनै ठाकुर हैं। यहां ठाकुर वोटरों के मत का बंटवारा लगभग तय माना जा रहा है। ऐसी स्थिति में ब्राह्मण और वैश्य ही प्रत्याशी की जीत की सीढ़ी तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed