{"_id":"5a0aa16f4f1c1b6e548bceaa","slug":"boy-trapped-on-banks-of-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों से शर्त लगाना पड़ा महंगा, गंगा पार कर वापसी में फंसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों से शर्त लगाना पड़ा महंगा, गंगा पार कर वापसी में फंसा युवक
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ गंगा को तैरकर पार करने की शर्त लगाना युवक को महंगा पड़ गया। हरिद्वार बहत्तर सीढ़ी घाट पर दोस्तों के साथ गंगा को तैरकर पार करने की शर्त लगाकर दूसरे किनारे पर पहुंचा नजीबाबाद का एक युवक वहीं फंस गया। घाट पर मौजूद लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और
विज्ञापन
युवक को रेस्क्यू कर उसे सकुशल गंगा से बाहर निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सुबह छह बजे गंगा पार एक युवक के फंसे होने की सूचना मिली। जल पुलिस के जवानों के माध्यम से युवक को रेस्क्यू कर सकुशल त्रिवेणीघाट चौकी लाया गया। उसकी पहचान अरुण कुमार 18 पुत्र सुभाष कुमार निवासी पूरणपुर, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, यूपी के रूप में हुई।
विज्ञापन
अरुण ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। उनके साथ बहत्तर सीढ़ी घाट पर गंगा को तैरकर पार करने की शर्त लगी। गंगा को पार करने के बाद वापसी में बहाव अधिक होने की वजह से दूसरी ओर ही फंस गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अरुण के परिजनों संपर्क साधकर उसे चौकी बुलाया, जिसके बाद उसे पिता सुभाष और चाचा विकास के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल मनोज आर्य, आपदा राहत दल से रमेश चौहान, धनवीर नेगी, संजय उनियाल, पंकज जखमोला और जल पुलिस जवान हरीश गुसाईं शामिल थे।