फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Booth presidents and BLAs were appointed in the meeting

Rishikesh News: कांग्रेस ने बूथ अध्यक्षों और बीएलए की नियुक्तियां की

Thu, 29 Feb 2024 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Booth presidents and BLAs were appointed in the meeting
Iकांग्रेस की थानो मंडलम की बैठक आयोजित, जनता से संवाद करने पर दिया जोरI
विज्ञापन




कांग्रेस थानो मंडलम की बैठक में बूथ अध्यक्षों और बीएलए की नियुक्तियां की गईं। बूथ अध्यक्षों से जल्द ही कमेटियां बनाने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।



रामनगर डांडा पंचायत भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जल्द ही बूथ कमेटियों का दो दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता स्थानीय लोगों से हमेशा संवाद बनाए रखें। जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। डोईवाला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा भाजपा सरकार ने डोईवाला विधानसभा के पर्वतीय क्षेत्रों को केवल वोट बैंक तक ही सीमित रखा है।
विज्ञापन


थानो मंडलम् अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर सजगता से काम कर रहे हैं। बैठक में जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही, जिला उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा, नरेंद्र चौहान, जिला महासचिव व ग्राम प्रधान महेश कुकरेती, जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, बलवीर सिंह मनवाल, बूथ अध्यक्ष थानो शक्ति सिंह भिडोला, मंजूर अली, गोपी चंद मित्तल, करण रावत, बीएलए रामलाल तिवाड़ी, श्याम किशोर तिवाड़ी, राहुल मनवाल, राम किशोर बहुगुणा, राजेश सिंह कृषाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

28जेएनडी21 : जाट धर्मार्थ सभा द्वारा संचालित जाट धर्मशाला का फाइल फोटो। संवाद

28जेएनडी21 : जाट धर्मार्थ सभा द्वारा संचालित जाट धर्मशाला का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed