फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Boost savings by cutting expenses

खर्चों में कटौती कर बचत को बढ़ावा दें

Wed, 25 Aug 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Boost savings by cutting expenses
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय की ओर से इन्वेसटर्स अवेयरनेस ऑन डिपोसिटरी सर्विसेज पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के माध्यम से छात्रों से खर्चो में कटौती कर बचत को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को डोईवाला महाविद्यालय की ओर से आयोजित वेबीनार में मुख्य वक्ता डॉ. एनएस बोस ने बाजार और म्यूच्युअल फंड के संदर्भ में अपने विचार रखते हुए बताया कि किस प्रकार से खर्चो में कटौती कर बचत को बढ़ावा दिया जा सकता है। कहा कि रिटर्न अधिक प्राप्त हो ऐसा निवेश किया जाना चाहिए। डॉ. आईएस अग्रवाल ने बाजार में उपलब्ध निवेश कब, कहां, कैसे और किन तरीकों से किया जाए इसके बारे में जानकारियां दी। जवाहर बंसल ने छात्र-छात्राओं और प्राध्यपकों द्वारा पूूछ गए सवालों के उत्तर देते कई तरह की जानकारियां साझा की। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डीएन तिवारी ने बताया कि किस तरह से बच्चों से लेकर बड़ों तक अपनी इन्वेस्टमेंट की पॉलिसी बनानी चाहिए। डोईवाला कालेज के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल द्वारा सहयोग और प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के प्रांरभ में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वेबीनार में डॉ. कंचन लता सिन्हा, डॉ. राजपाल सिंह रावत, डॉ. संतोष वर्मा, डॉ. एसके कुड़ियाल, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. रेखा यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed