फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Body of youth who drowned in the Ganges on September 18 recovered

Rishikesh News: 18 सितंबर को गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

Mon, 21 Sep 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 21 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in the Ganges on September 18 recovered
- लगातार चलाए गए सर्च अभियान के बाद पशुलोक बैराज के पास बरामद हुआ शव
विज्ञापन

ढालवाला। 18 सितंबर को निम बीच के समीप गंगा नदी में डूबे एक युवक का शव रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने बरामद कर लिया है। प्रशासन और राहत दलों ने लगातार सुरक्षा और सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसके तहत आज पशुलोक बैराज के पास शव बरामद किया गया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि निम बीच के समीप एक युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद से ही एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सोमवार को विशेष डीप डाइविंग टीम ने अभियान के दौरान पशुलोक बैराज के पास से एक शव बरामद किया। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव की शिनाख्त के लिए परिजनों से संपर्क किया जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान सौरभ शर्मा (20), पुत्र राजपाल शर्मा, निवासी सीलमपुर दयालपुर, दिल्ली के रूप में की गई है। नदी में डूबे अन्य संभावित व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्च अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed