फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP workers burnt an effigy of the Congress party.

Rishikesh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला

Tue, 06 Jan 2026 02:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 06 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt an effigy of the Congress party.
दून तिराहे पर कांग्रेस पार्टी के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत आयोजक। - फोटो : संवाद
अंकिता भंडारी प्रकरण मामले में देहरादून तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता राजनीति लाभ लेने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं का नाम उछालकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण एक संवेदनशील और दुखद मामला है। सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। न्याय प्रक्रिया अपने मार्ग पर अग्रसर है। बेटियों को सम्मान और न्याय के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस पर राजनीति करना अनुचित है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, ममता, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, राजेंद्र बिजल्वाण, अविनाश भारद्वाज, सुजीत यादव, जयंत किशोर शर्मा, राजेश दिवाकर, राधेश्याम जाटव, कपिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, चेतन शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed