फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP was not made for the enjoyment of power - Tirath Singh Rawat

सत्ता भोग के लिए नहीं बनी भाजपा - तीरथ सिंह रावत

Thu, 07 Jul 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP was not made for the enjoyment of power - Tirath Singh Rawat
परमार्थ निकेतन आश्रम के योगा हॉल में आयोजित भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। इस दौरान भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशिक्षण वर्ग में अंतिम दिन जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को योगासन, सूक्ष्म मौखिक क्रियाएं, संतुलित भोजन आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सभी को ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पाद हस्तासन, हास्यासन, सूर्य भेदन, चंद्रभदेन प्राणायाम, अनुलोम विलोम आदि कराए।
विज्ञापन

आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता भोग के लिए नहीं बनी है। जब जनसंघ बना तो सबसे पहले कश्मीर का आंदोलन चला। अगर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होतेे तो कश्मीर आज भारत का अंग नहीं होता। राष्ट्रवादी दल प्राप्त होने का गौरव यदि किसी को प्राप्त होता है तो वह भाजपा है। शहीदों का सम्मान करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उज्ज्वला, आयुष्मान, कृषि सम्मान निधि आदि योजनाएं भाजपा सरकार की देन हैं। जिसका लाभ पंक्ति के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र बिष्ट, पौड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सरल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, सुषमा रावत, सुरेश भट्ट, गुरुपाल बत्रा, जंग बहादुर, अंतर सिंह असवाल, जगत किशोर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed