फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP's happiness on the foundation stone laying of Ram Mandir Garbha Griha

राम मंदिर गर्भ गृह का शिलान्यास होने पर भाजपाईयों में खुशी

Wed, 01 Jun 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP's happiness on the foundation stone laying of Ram Mandir Garbha Griha
अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी में श्रीराम मंदिर गर्भ गृह का शिलान्यास होने पर भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या के हनुमानगढ़ी में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम मंदिर के गर्भ गृह का शिलान्यास कर आधारशिला रखी है। यह सभी सनातन धर्म प्रेमियों के लिए हर्ष की बात है। इसे पूरा देश उत्सव के रूप में मना रहा है। इस कार्य के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और यूपी के सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री राम कार सेवा समिति के जिला संयोजक के पद पर रहे। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए किए गए आंदोलन में बढ़ चढ़कर न सिर्फ प्रतिभाग किया, बल्कि अनेकों बार जेल यात्राएं कर यातनाएं भी सहन की। यही नहीं उन्हें और परिवार के कई अन्य सदस्यों को भी जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। आज उनका यह सपना पूरा होता दिख रहा है। श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने राम मंदिर के आंदोलन के लिए जो योगदान दिया है, उसका प्रतिफल आज देखने को मिल रहा है। इस मौके पर नरेंद्र नेगी, माधवी गुप्ता, कविता शाह, पुनीता भंडारी, रीना शर्मा, अनीता तिवाड़ी, माया घले, आरती दुबे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed