फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP's aggressive attitude on Rafale issue

राफेल मुद्दे पर भाजपाइयों के तेवर हुए आक्रामक

Sun, 17 Nov 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
BJP's aggressive attitude on Rafale issue
मुनिकीरेती क्रांति चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : RISHIKESH
राफेल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाना शुरू कर दिया है। शनिवार की दोपहर भाजपा कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कार्यालय में एकत्र हुए और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने राफेल विवाद पर राहुल गांधी से माफी की मांग की है। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान और उसके बाद राफेल मुद्दे का इस्तेमाल कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला करने के लिए जमकर किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी है। प्रदर्शनकारियों में जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, प्रदीप धस्माना, प्रदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, मुनिकीरेती मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में भी राहुल गांधी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर ने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति बंद करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगे। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर सुनील खंडूरी, विमला बडोला, इंद्रजीत राजभर, मंजू नेगी, मीनाक्षी जोशी, ऊषा बडोला, अरविंद सिंह, अशोक यादव, मुनीगिरी, भगवती काला, अचित पांडेय, महेन्द्र शर्मा, सुनील कंडवाल, मान सिंह, मुकेश सिंह, शंभू साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed