फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP members welcomed with chocolates

Rishikesh News: पुतला जलाने पहुंचे भाजपाइयों का फूल-माला व चॉकलेट से स्वागत

Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
BJP members welcomed with chocolates
03 कांग्रेस भवन के बाहर विरोध प्रर्शन के दौरान पूर्व मेयर को रोकती पुलिस।स्रोत-जागरूक पाठक

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला व चॉकलेट दी। विरोध के दौरान दोनों पक्षों में टकराव न हो इसके लिए कांग्रेस कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से कुछ दूरी पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

प्रधानमंत्री की मां के लिए अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी का पुतला दहन करने के लिए कांग्रेस कार्यालय के आगे पहुंचे। वहां पहले से ही कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन शुरू करते इससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके गले में माला डाल कर हाथों में चॉकलेट पकड़ा दी।
विज्ञापन




विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में टकराव न हो इसके लिए रायवाला और ऋषिकेश कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश सिंह व जयेंद्र रमोला कहा कि भाजपा सत्ता के मद में पूरे देश में कांग्रेस के कार्यालयों के बाहर पहुचंकर तोड़फोड़ करने का प्रयास कर रही है जो कि शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहीं कृत्य ऋषिकेश में भी करने का प्रयास किया जिसका कांग्रेस जनों ने गांधीवादी तरीके से जवाब दिया और फूलमाला पहना कर और चॉकलेट देकर उनको कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन नहीं करने दिया।




इधर पूर्व मेयर व भाजपा नेता अनीता ममगाईं ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। इससे कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है कि कांग्रेस महिलाओं का कितना सम्मान करती है। राहुल गांधी की टिप्पणी से पूरे देश की मातृशक्ति में उबाल है। राहुल को अपनी टिप्पणी पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यालय के समीप राहुल गांधी का पुतला दहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed