फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP government will be formed with the strength of youth: Surya

भाजपा संगठन से जुड़कर होगा युवाओं का विकास

Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed with the strength of youth: Surya
03 भाजयुमो के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्? - फोटो : RISHIKESH
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित राजनीतिक संगठन है। इससे जुड़कर युवा मां भारती की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में भाजयुमो के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा परिवारवाद से ऊपर उठकर काम करने वाला राजनीतिक दल है। कहा कि राज्य में दोबारा भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनेगी। युवाओं की ताकत से ही भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा हर वर्ग का हित ध्यान में रखती है। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल, सौरभ थपलियाल, श्रेयसी सिंह, रोहन सहगल, वैभव सिंह, विजय बग्गा, संदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी, करन बोरा और गुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन पहुंचे सूर्या और बबीता फोगाट
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अपनी टीम के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारत का नाम लेते ही एक स्वर्णिम इतिहास और एक शानदार युग याद आता है। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, नए भारत के निर्माण के दौर से गुजर रहा है। विकास और निर्माण की रफ्तार आज के दौर में स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत का निर्माण युवाओं की सहभागिता एवं सशक्तीकरण के बिना संभव नहीं हो सकता। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। वहीं भारतीय महिला रेसलर बबीता फोगाट ने स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। गंगा आरती में वैभव सिंह, तेजेंद्र बग्गा, उत्तराखंड प्रभारी, कुंदीप आजाद, नेहा जोशी, रोहन सहगल, कुंदन कटवाल, हरजीत सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed