{"_id":"617c521f18aa131d3719c606","slug":"bjp-congress-misled-public-with-false-announcements-arie-rishikesh-news-drn3948123169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस ने झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह किया-ऐरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस ने झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह किया-ऐरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। दल के शीर्ष नेतृत्व ने ऋषिकेश और डोईवाला विधानसभा के प्रभारी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री हाईकमान के अनुसार ही कार्य करते हैं। राज्य के विकास के लिए क्षेत्रीय दलों का सत्ता में आना जरूरी है।
शुक्रवार को विधानसभा ऋषिकेश से ग्रामसभा साहबनगर के पूर्व प्रधान मोहन सिंह असवाल और विधानसभा डोईवाला से शिवप्रसाद सेमवाल को प्रभारी का दायित्व दिया गया। दोनों प्रभारियों को आगामी चुनाव में प्रत्याशी के चेहरे के रूप में भी स्वीकार किए जाने को लेकर भी चर्चा रही। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यूकेडी राज्य के लोगों की पहली पसंद रहा है। लेकिन भाजपा-कांग्रेस तमाम झूठी घोषणाएं कर उन्हें गुमराह कर देती है। इसलिए यूकेडी अब जनता से सीधे संवाद कर उन्हें क्षेत्रीय दल की अहमियत समझा रही है। पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि क्षेत्रीय दल की मजबूती से ही राज्य का विकास संभव है। पूर्व प्रधान मोहन सिंह असवाल ने भी यूकेडी का दामन थामा है। सदस्यता लेने वालों में हर्षमणि पैन्यूली, अजय बडोनी, भरत सिंह सरोला, प्रीतम सिंह रावत, विनय सिंह, राकेश सिंह, लल्लन भारद्वाज, गंगा बर्तवाल, ऊषा असवाल, सतपाल राणा, सूबेदार उत्तम सिंह रावत, मद्यमी देवी, सत्ता रमोला, मदन पोखरियाल, राकेश रमोला, कलम सिंह पंवार, सरिता पंवार, महावीर पंवार, कश्मीर सिंह, प्रियंका कलूड़ा, गजेंद्र सिंह नेगी, विकास बिष्ट आदि थे।
इस अवसर पर नर्सिंग पीठाधीश्वर रशिक महाराज, सरदार राम सिंह, शांति प्रसाद भट्ट, सरदार सिंह पुंडीर, संजय डोभाल, विपिन रावत, प्रशांत, राकेश तोपवाल, चंद्रशेखर कापड़ी, किशन मेहता, रामेश्वरी चौहान, ललित, आशीष भट्ट, गजेंद्र सिंह नेगी आदि थे।