फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP-Congress looted the state in 20 years: Kothiyal

20 सालों में भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा: अजय कोठियाल

Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress looted the state in 20 years: Kothiyal
31 हरिपुरकलां में संतों से आर्शीवाद लेते कर्नल अजय कोठियाल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी (आप) नेता कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने हरिपुर कलां में कहा कि 20 साल में भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया। न पलायन रुका न प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिला। उनकी सरकार बनने से पलायन रोका जाएगा। रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

हरिपुर कलां में उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई युवाओं को उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आते ही पलायन रुकेगा। रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब हम सबको मिलकर उत्तराखंड का नवनिर्माण करना है। पिछले 20 साल से भाजपा और कांग्रेस ने साठगांठ कर रखी है कि एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटेंगे। दोनों ही पार्टी के बड़े नेताओं के स्टिंग हो चुके हैं। लेकिन दोनों ही एक दूसरे की जांच नहीं कराते। इससे पूर्व बिरला फार्म हरिपुर कलां स्थित श्रीदेवी प्रवीण आश्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व इकाई अध्यक्ष विक्रम रावत के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने आप का दामन थामा। संतों की उपस्थिति के बीच आप नेता कर्नल अजय कोठियाल एवं ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की टोपी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भारत माता मंदिर के महंत एवं पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महांडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर जगदीशानंद, करण भारद्वाज, मनीष भंडारी, शुभम कुकरेती, नवीन कुमार, विकास कुमार, अश्वनी सिंह, राहुल दुबे अजय रावत, प्रभात झा, नरेंद सिंह, विक्रांत भारद्वाज, मनमोहन नेगी, ललित कुकरेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed