{"_id":"5dc324438ebc3e5b2a71b7bc","slug":"bjp-candidate-for-the-post-of-senior-and-junior-chief-rishikesh-news-drn3251911170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी विजेता
विज्ञापन
डोईवाला में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख का स्वागत करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनावों में भाजपा ने सभी तीनों पदों पर शानदार जीत दर्ज कर ली है। बुधवार को हुए चुनाव में ज्येष्ठ प्रमुख पद पर शिवा गिरी और कनिष्ठ प्रमुख पद पर विनोद राणा की जीत ने भाजपा का परचम लहरा दिया। दोनों पदों पर विपक्षी प्रत्याशी दहाई का आंकड़ा भी पूरा नहीं कर सके। सुबह ब्लॉक सभागार में दस बजे से तीन बजे तक ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए क्षेत्र पंचायत डोईवाला के 40 सदस्यों ने मतदान किया। सुबह साढ़े 11 बजे तक 14, दोपहर दो बजे तक 30 और अंतिम समय में दो बीडीसी सदस्यों के मतदान करने से सभी 40 सदस्यों ने मतदान कर लिया। मतदान के लिए ब्लॉक सभागार में पर्याप्त व्यवस्थाओं को बनाया गया था।
पुलिस की ओर से ब्लॉक परिसर में बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को अंदर नहीं आने दिया गया। मतदान की अवधि समाप्ति के बाद मतगणना प्रारंभ की गई। मतगणना के लिए उम्मीदवार की ओर से एक-एक एजेंट को मतगणना स्थल पर आने की अनुमति दी गई। मतगणना के दौरान काफी संख्या में लोग परिणाम जानने के लिए मौजूद रहे। कोतवाल राकेश गुसांई मौके पर ही अधीनस्थों के साथ व्यवस्थाओं को बनाते रहे थे। महज कुछ समय में ही मतों की गिनती होने के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी नमित रमोला ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद पर भगवान सिंह पोखरियाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बुधवार को ज्येष्ठ प्रमुख पद शिवा गिरी और कनिष्ठ प्रमुख पद पर विनोद राणा विजयी घोषित किऐ गए।
किसे कितने मिले मत
पद नाम मत मिले
ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल निर्विरोध
ज्येष्ठ प्रमुख शिवा गिरी 28
मोनिका रयाल 09
उत्तरा देवी 03
कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा 27
आशीष रांगड़ 09
विजय कुमार 04
विकास कार्यों की बदौलत मिली जीत
राज्य सरकार जनता के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रही है। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख के सभी तीनों पदों पर भाजपा को मिली जीत इसका प्रतीक है। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा की जीत अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
- धीरेंद्र सिंह पंवार, विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री
भाजपा की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित
क्षेत्र पंचायत डोईवाला के ब्लॉक, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पदों पर भाजपा का मिली शानदार जीत से प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है। डोईवाला और ऋषिकेश में विपक्ष खड़ा भी नहीं हो सकी। जीत का श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है।
- संदीप गुप्ता, पूर्व दायित्वधारी और भाजपा नेता
जनता के विश्वास पर खरा उतरें निर्वाचित
नव निर्वाचितों को क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ जनता को विश्वास में लेकर काम करना होगा। सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से जमीनी स्तर पर पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। मेरी ओर से सभी निर्वाचितों को शुभकामनाएं।
प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष