फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bike rider dies after colliding with light pole

हाईमास्ट लाइट पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत

Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with light pole
कोतवाली क्षेत्र की श्यामपुर चौकी के पास हाईमास्ट लाइट पोल से टकराकर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक एचडीएफसी बैंक में फाइनेंस विभाग में काम करता था।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला ने बताया मंगलवार देर शाम सचिन रयाल (25) पुत्र पूर्णानंद रयाल निवासी ग्र्राम मंडेरी, दोगी पट्टी, थाना मुनिकीरेती, जिला टिहरी गढ़वाल अपने दोस्त महेश सेमवाल के साथ गुमानीवाला स्थित कमरे में लौट रहा है। श्यामपुर चौकी के पास करीब 10.50 पर बाइक हाईमास्ट लाइट के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में सचिन रयाल के सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ उपनरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed