{"_id":"58c1a99b4f1c1bda32dc4629","slug":"bike-collapses-down-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पुल से नीचे गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पुल से नीचे गिरी, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर एक बाइक बेकाबू होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो युवक श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
शिवपुरी में आईटीबीपी कैंप के समीप पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे लुढक गई। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार राहुल यादव पुत्र रणजीत सिंह निवासी इलाहाबाद, यूपी को गंभीर चोटें आई हैं। उसके साथी प्रदीप कुमार पुत्र हरजीत सिंह निवासी फरीदपुर, बरेली को मामूली चोट लगी है। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन