फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bharat Gaurav train will leave from Yoganagari railway station on 7th June

Rishikesh News: सात को योगनगरी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन

Wed, 29 May 2024 05:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav train will leave from Yoganagari railway station on 7th June
आईआरसीटीसी की ओर से सात जून को योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थानों और स्थलों के दर्शन सुलभ होंगे। यह यात्रा 12 दिनों में पूरी होगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि यह ट्रेन सात जून को योगनगरी ऋषिकेश से मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम्), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 12 दिनों तक संचालित होगी। इस ट्रेन में कुल 767 बर्थ हैं। 2एसी (49 सीटें), 3 एसी (कुल 70 सीटें) और स्लीपर (कुल 648 सीटें) बोगियां हैं। यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना होकर दक्षिण भारत को रवाना होगी।
विज्ञापन

यात्रा, तीन समय भोजन और ठहरने की व्यवस्था
इस यात्रा के पैकेज में यात्रा, तीनों समय के भोजन के साथ होटल में रुकने और बसों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर भ्रमण शामिल है। पैकेज में इकोनॉमी श्रेणी में पैकेज का 22,250 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर 37,000 रुपये प्रति व्यक्ति, कंफर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर 49,000 रुपये प्रति व्यक्ति है। ईएमआई की सुविधा भी आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध है। रेलवे की ओर से अभी तक इस ट्रेन का समय जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed