फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Basic facilities will be emphasized in Kumbh Mela campus

कुंभ मेला परिसर में मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोर

Thu, 06 Feb 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Basic facilities will be emphasized in Kumbh Mela campus
ऋषिकेश। अपर कुंभ मेेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने बुधवार को परमार्थ निकेतन परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती से वार्ता की। इस दौरान वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ को स्वच्छ, हरित और एकल उपयोग प्लास्टिक से मुक्त बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद ने कहा कि कुंभ परिसर में थर्माकोल का उपयोग कदापि नहीं किया जाना चाहिए। कुंभ परिसर में स्वच्छता, चिकित्सा शिविर, स्वच्छ जल, कूड़ादान, हैंडवॉशिंग स्टेशन और जैविक शौचालय जैसी जन सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी जाएं। इस बार परमार्थ निकेतन की ओर से विश्व स्तर पर स्वच्छता, शौचालय का प्रयोग और शौचालय स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए कुंभ परिसर में टॉयलेट कैफेटेरिया बनाया जाएगा। इसमें टॉयलेट कमोड के आकार की कुर्सियां बनायी जाएंगी। स्वामी ने कुंभ मेला के दौरान कुंभ नगरी में ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए वन वे सिस्टम बनाने का सुझाव दिया। इसके अलावा सड़कों के किनारों पर ठेली के लिए भी उचित स्थान निर्धारित करने पर जोर दिया। अपर कुंभ मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि स्वामी द्वारा दिए गए सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed