फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Barbed wire became a problem for people

कंटीले तार बन रहे स्थानीय लोगों के लिए परेशानी

Thu, 01 Apr 2021 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Barbed wire became a problem for people
नगर पालिका मुनिकीरेती अंतर्गत कैलासगेट के समीप इस तरह कंटीली तारबाढ़ से मवेशी हो रहे चोटिल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अंतर्गत कैलाशगेट के समीप लक्ष्मणझूला सड़क किनारे कई महीनों से कंटीलीदार तार लगी हुई है। इससे सड़क पर आने जाने वाले स्थानीय लोग, पर्यटक, जानवर कई बार चोटिल हो चुके हैं। मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी पालिका प्रशासन इस ओर उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक दिनेश भट्ट ने बताया कि हाल में इस कंटीले तार से एक मवेशी चोटिल हो गया है। कहा उच्चतम न्यायालय के भी आदेश है कि आप सड़क के किनारे या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में कंटीले तारबाढ़ नहीं कर सकते। उसके बावजूद भी सड़क किनारे कंटीले तार से तारबाढ़ किया हुआ है। इस बारे में पालिका प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट ने बताया कि वहां पर बीएसएफ की चहारदीवारी है। उन्हीं की ओर से अपनी जगह में कंटीली तार लगाई गई है। यदि इस तार से मवेशी और स्थानीय लोग चोटिल हो रहे हैं तो इसके लिए एसएसबी के उच्चाधिकारी को अवगत कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed